Breaking News

Police @ Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: उत्तर ज़ोन पुलिस का विशेष अभियान, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने व्यापक कार्रवाई :

post

khabrilalडीसीपी उत्तर ज़ोन। उत्तर ज़ोन पुलिस का विशेष अभियान, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने व्यापक कार्रवाई। डीसीपी उत्तर ज़ोन के नेतृत्व में संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च। 80 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई। 32 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 18 पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई। एनडीपीएस एक्ट के तहत 01 प्रकरण दर्ज, 29 व्यक्तियों को किया गया बाउंडओवर।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर ज़ोन) दीपमाला कश्यप के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर ज़ोन) आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त (उत्तर ज़ोन) पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में उत्तर ज़ोन क्षेत्रांतर्गत कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम एवं असामाजिक तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त (उत्तर ज़ोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप द्वारा उत्तर ज़ोन के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ *पैदल मार्च* किया गया। पैदल मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही क्षेत्र में सतत गश्त एवं निगरानी बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विशेष अभियान के दौरान उत्तर ज़ोन के समस्त थाना क्षेत्रों में कुल 80 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। अभियान के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक धाराओं 170/126, 135(3) के तहत 32 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत 18 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए। एनडीपीएस एक्ट के तहत 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इसके अतिरिक्त शेष 29 व्यक्तियों के विरुद्ध पृथक से बाउंडओवर की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु सघन कार्रवाई की गई।

रायपुर पुलिस द्वारा अपराधियों, असामाजिक तत्वों एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध इसी प्रकार निरंतर विशेष अभियान चलाकर कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाती रहेगी। आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना रायपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner