Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : कुलदीप को टीम में रखना ही क्यों? लॉर्ड्स में मौका नहीं मिलने पर भड़के अश्विन, टीम इंडिया के फैसले पर उठाए सवाल:

post

khabrilal

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की 2-1 से हार के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टीम मैनेजमेंट की चयन रणनीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूरी सीरीज में कुलदीप यादव को एक भी मैच में मौका नहीं दिए जाने को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि टीम को उन पर भरोसा नहीं था तो उन्हें स्क्वॉड में रखने के बजाय घर भेज देना चाहिए था।

अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ पर अश्विन ने कुलदीप को मौजूदा समय का दुनिया का सर्वश्रेष्ठ रिस्ट स्पिनर बताते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, फिर भी उन्हें लगातार तीनों फॉर्मेट में नजरअंदाज किया जा रहा है।

तीसरे वनडे में भारत ने अतिरिक्त बल्लेबाज की जगह चार तेज गेंदबाजों को मौका दिया, लेकिन इसके बावजूद कुलदीप को अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया गया। कप्तान शुभमन गिल ने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि लॉर्ड्स की पिच स्पिनरों के लिए अनुकूल नहीं थी। हालांकि इंग्लैंड के स्पिनरों के सफल प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम की चयन रणनीति पर सवाल और तेज हो गए।

अश्विन ने स्पष्ट किया कि वह यह नहीं कह रहे कि कुलदीप के खेलने से भारत निश्चित रूप से जीत जाता, लेकिन जब टीम ने गेंदबाजी को प्राथमिकता दी थी, तब भी उन्हें बाहर रखना निराशाजनक फैसला था।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner