Breaking News

CSPC (खबरीलाल न्यूज़) :: प्रकृति का ख्याल रखें, आपदा के लिए तैयार रहें अभियान के तहत पावर कंपनी में हुआ जागरूकता कार्यक्रम :

post

khabrilalरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मानव संसाधन विभाग द्वारा ‘प्रकृति का ख्याल रखें, आपदा के लिए तैयार रहें’ अभियान के अंतर्गत आज सेवा भवन, में विशेष जागरूकता एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बीके माधुरी दीदी (सदस्य साइंटिस्ट, इंजीनियर एवं आर्किटेक्ट विंग सी ई ए) ने पर्यावरण संरक्षण, आपदा पूर्व तैयारी, मानसिक संतुलन एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण विषय पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन श्री आरके शुक्ला ने कहा कि बिजली क्षेत्र में संकट, आपदा और चुनौतियां हमेशा रहती है बिजली कर्मियों का काम इन परिस्थितियों से निपटना और समय से विद्युत बहाली करना के कार्य में निश्चित ही हम सभी तनाव में रहते है । आज के कार्यक्रम में आपदा की स्थिति में तनाव में नियंत्रित हो कर काम करने के गुर सिखाए गए। यह हम सभी के लिए लाभदायक आयोजन रहा।कार्यक्रम के दौरान दूसरी वक्ता भावना दीदी ने विभिन्न प्रेरक प्रसंगों, कहानियों एवं मनोवैज्ञानिक गतिविधियों के माध्यम से आपदा की परिस्थितियों में धैर्य एवं संयम बनाए रखने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा के समय घबराहट के बजाय शांत मन, सकारात्मक सोच और संयमित व्यवहार संकट से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।          

उन्होंने बताया कि ‘प्रकृति का ख्याल रखें, आपदा के लिए तैयार रहें’ अभियान छह चरणों में संचालित किया जा रहा है। इसके प्रथम चरण में पानीपत से जम्मू, द्वितीय चरण में माउंट आबू से महाराष्ट्र तथा तृतीय चरण में रायपुर से जबलपुर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रायपुर में यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर वक्ताओं ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर मुख्य अभियंता मानव संसाधन ट्रांसमिशन श्रीमती रश्मि वर्मा एवं मुख्य अभियंता शारदा सोनवानी अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री भूषण लाल वर्मा उपस्थित थे ।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner