Breaking News
छत्तीसगढ post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Monday ,July 27,2026

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: उत्तर विधानसभा में विकास को मिली नई गति: विधायक पुरंदर मिश्रा ने ₹15 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन:

post

khabrilal

रायपुर। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने सोमवार को वार्ड क्रमांक 48 के गुरु घासीदास वॉर्ड के सीमा नगर में क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने वाले महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। वॉर्ड पार्षद महेश ध्रुव, एवं बड़ी संख्या में उपस्थित वार्डवासियों की मौजूदगी में ₹5 लाख की लागत से अतिरिक्त भवन निर्माण तथा ₹10 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना, सुदृढ़ सड़कें, सामुदायिक भवन तथा मूलभूत आवश्यकताओं का विस्तार करना प्रदेश सरकार और जनप्रतिनिधियों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि आम नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और बेहतर बनाना ही इसका वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास वॉर्ड के सीमा नगर में प्रारंभ किए गए ये विकास कार्य क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकताओं को पूरा करेंगे। अतिरिक्त भवन के निर्माण से सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा, वहीं सीसी रोड बनने से आवागमन सुगम होगा और बरसात के दिनों में लोगों को होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

विधायक श्री मिश्रा ने उपस्थित नागरिकों को विश्वास दिलाया कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और उत्तर विधानसभा में भी इसी सोच के अनुरूप प्रत्येक वार्ड में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति देकर तेजी से पूर्ण कराया जा रहा है। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए विधायक श्री मिश्रा का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्य निरंतर जारी रहने की अपेक्षा जताई।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner