पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन)। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त(उत्तर जोन) के निर्देशन एवं अति.पुलिस उपायुक्त महोदय के मार्गदर्शन में आज थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष सघन पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च आयोजित किया गया।
इस दौरान पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) श्रीमति दीपमाला कश्यप, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आदित्य पांडे एवं सहायक पुलिस आयुक्त पुर्णिमा लामा द्वारा स्वयं पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, गली-मोहल्लों, बाजारों, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी गई तथा क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों एवं आदतन बदमाशों के संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, प्रभावी गश्त तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
उरला-05 , गुड़ियारी - 02, खम्हारडीह 01 कुल 08 प्रतिबंधात्मक धारा में 170 के तहत कार्यवाही वा आबकारी के तहत कुल 35 एवं कोटपा के तहत कुल 08 कार्यवाही की गई।गश्त के दौरान आम नागरिकों, व्यापारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा असामाजिक तत्व की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध इसी प्रकार के विशेष अभियान निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।*

Journalist खबरीलाल