थाना : सुपेला, जिला दुर्ग। सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर आम लोगों में भय का वातावरण बनाने वाले दो आरोपी एस. जोसवा एवं बी. डेविड सुपेला पुलिस की त्वरित कार्रवाई में गिरफ्तार। स्लॉटर हाउस सुपेला के पास धारदार हथियार लेकर आम नागरिकों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से दो अलग-अलग धारदार हथियार बरामद कर विधिवत जप्त किए गए तथा आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
आरोपियों के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर भय का वातावरण निर्मित करने वाले अथवा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Journalist खबरीलाल