Breaking News

Durg Police (खबरीलाल न्यूज़) :: ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु यातायात पुलिस की बैठक एवं निरीक्षण:

post

khabrilalयातायात पुलिस दुर्ग। ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु यातायात पुलिस की बैठक एवं निरीक्षण। ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु यातायात पुलिस की बैठक एवं निरीक्षण। ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में यातायात अव्यवस्था एवं सड़क पर खड़े भारी वाहनों की समस्या को लेकर आज यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विशेष निरीक्षण किया गया।*

यातायात भिलाई-03 जोन प्रभारी ने स्थल का निरीक्षण कर ट्रांसपोर्ट संचालकों, वाहन मालिकों एवं आसपास के दुकानदारों के साथ बैठक आयोजित की।।बैठक में सभी ट्रांसपोर्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सड़क पर किसी भी प्रकार का वाहन खड़ा न करें तथा ट्रांसपोर्ट नगर में बनाए गए पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें, जिससे आम नागरिकों एवं भारी वाहनों का आवागमन सुगम एवं सुरक्षित बना रहे।आसपास संचालित मैकेनिकों को भी समझाइश दी गई कि वे सड़क पर वाहन खड़ा कर मरम्मत कार्य न करें, क्योंकि इससे यातायात बाधित होने के साथ दुर्घटना की संभावना भी बढ़ती है।सभी ट्रांसपोर्ट संचालकों एवं मैकेनिकों को दो दिवस के भीतर सड़क पर खड़े वाहनों को हटाने एवं यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में यदि सड़क पर अनधिकृत रूप से वाहन खड़े पाए गए अथवा सड़क पर मरम्मत कार्य किया जाता पाया गया, तो यातायात पुलिस दुर्ग नगर निगम के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर नियमानुसार कार्यवाही करेगी।

यातायात पुलिस दुर्ग की अपील :-  यातायात पुलिस दुर्ग सभी ट्रांसपोर्ट संचालकों, वाहन मालिकों, मैकेनिकों एवं नागरिकों से अपील करती है कि सड़क को अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग से मुक्त रखने में सहयोग करें। निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करें तथा सड़क पर वाहन खड़ा कर मरम्मत कार्य न करें। सभी के सहयोग से ही सरल, सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner