थाना : धमधा, जिला दुर्ग . फार्म हाउस निर्माण कार्य के दौरान बची हुई निर्माण सामग्री चोरी कर अपने घर के पास छिपाने वाले आरोपी को थाना धमधा पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 09 नग टीन शीट, 10 नग लोहे के एंगल, 25 नग प्लास्टिक पाइप एवं 10 नग जीआई पाइप सहित कुल ₹40,000 मूल्य की चोरी गई सामग्री बरामद की गई। प्रार्थी की रिपोर्ट एवं विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी की संपत्ति बरामद कर जप्त की गई। प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
घटना स्थल :
ग्राम रौंदा स्थित प्रार्थी का निर्माणाधीन फार्म हाउस, थाना धमधा, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. मनोज उर्फ मोनू यादव, निवासी ग्राम रौंदा, थाना धमधा, जिला दुर्ग।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने प्रतिष्ठानों, निर्माण स्थलों एवं संपत्तियों की नियमित निगरानी रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध विधि अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Journalist खबरीलाल