भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र तथा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (Corporate Social Responsibility-CSR) विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 4 अगस्त 2026 को बीएमडीसी, सेक्टर-7 में महिला ठेका श्रमिकों के लिए ‘मिशन लक्ष्मी’ के अंतर्गत एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महिला ठेका श्रमिकों को समग्र स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. उदय कुमार ने ‘मिशन लक्ष्मी’ के अंतर्गत उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी साझा करते हुए महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिला स्वास्थ्य सशक्तीकरण के लिए ऐसी पहल महत्वपूर्ण है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं और मिशन लक्ष्मी टीम का उत्साहवर्धन भी किया।
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. नीली कुजूर ने ‘मिशन लक्ष्मी’ की परिकल्पना, उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अभियान का प्रमुख उद्देश्य महिला ठेका श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुभस्मिता ने बच्चों के स्वास्थ्य, संतुलित पोषण और समय पर टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर उन्होंने स्तनपान से संबंधित वैज्ञानिक तथ्यों को साझा करते हुए बताया कि जन्म के तुरंत बाद शिशु को स्तनपान कराना उसके शारीरिक एवं मानसिक विकास, रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने तथा संक्रमण से बचाव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या ने किशोरियों और महिलाओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान, समय पर जांच और बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श लेने का आग्रह किया।
इस अवसर पर परोमिता दासगुप्ता ने संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व पर जानकारी देते हुए दैनिक भोजन में पोषणयुक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान मिशन लक्ष्मी टीम ने महिलाओं के स्वास्थ्य एवं टीकाकरण से जुड़े प्रश्नों का समाधान किया। प्रतिभागियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता पर आधारित क्विज का भी आयोजन किया गया, जिसमें सही उत्तर देने वाले 20 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. उदय कुमार के नेतृत्व एवं अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. नीली कुजूर के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) संजीव श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व) मनोज दुबे, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) नीरजा शर्मा, उप प्रबंधक (मानव संसाधन-लर्निंग एंड डेवलपमेंट) सुष्मिता पाटला, उप प्रबंधक (निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व) कमल वर्मा एवं सरिता चौधरी सहित बीएमडीसी स्टाफ की उपस्थिति और सहयोग उल्लेखनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन लता मिश्रा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन शशि सिंह ने दिया।

Journalist खबरीलाल