मुंबई। भारतीय सिनेमा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'गजनी' में मुख्य खलनायक और 'लगान' में 'देवा' का यादगार किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से ब्लड कैंसर (रक्त कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इलाज के दौरान स्वास्थ्य अत्यधिक बिगड़ने के कारण मंगलवार, 4 अगस्त 2026 की शाम लगभग 6:30 बजे उन्होंने मुंबई के पास भिवंडी के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।
कैंसर के दोबारा उभरने से बिगड़ी तबीयत प्रदीप रावत के बिजनेस मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने मीडिया से बातचीत में उनके निधन की पुष्टि की है। मैनेजर के मुताबिक, अभिनेता लगभग 4-5 साल पहले कैंसर से पूरी तरह ठीक (रेमिशन) हो चुके थे, लेकिन करीब डेढ़ महीने पहले यह बीमारी दोबारा (रिलैप्स) लौट आई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अचानक उनका प्लेटलेट काउंट गिरकर 6,000 पर आ गया। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। वह अपने पीछे पत्नी कल्याणी रावत और 18 वर्षीय बेटे विक्रमदित्य को छोड़ गए हैं।

Journalist खबरीलाल