Breaking News

PIB Raipur News :: बीएमडीसी सेक्टर-7 में ‘मिशन लक्ष्मी’ के तहत महिला ठेका श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण:

post

khabrilalभिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र तथा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 4 अगस्त 2026 को बीएमडीसी, सेक्टर-7 में महिला ठेका श्रमिकों के लिए ‘मिशन लक्ष्मी’ के अंतर्गत एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महिला ठेका श्रमिकों को समग्र स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. उदय कुमार ने ‘मिशन लक्ष्मी’ के अंतर्गत उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी साझा करते हुए महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिला स्वास्थ्य सशक्तीकरण के लिए ऐसी पहल महत्वपूर्ण है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं और मिशन लक्ष्मी टीम का उत्साहवर्धन भी किया।

अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. नीली कुजूर ने ‘मिशन लक्ष्मी’ की परिकल्पना, उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अभियान का प्रमुख उद्देश्य महिला ठेका श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है।

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुभस्मिता ने बच्चों के स्वास्थ्य, संतुलित पोषण और समय पर टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर उन्होंने स्तनपान से संबंधित वैज्ञानिक तथ्यों को साझा करते हुए बताया कि जन्म के तुरंत बाद शिशु को स्तनपान कराना उसके शारीरिक एवं मानसिक विकास, रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने तथा संक्रमण से बचाव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या ने किशोरियों और महिलाओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान, समय पर जांच और बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श लेने का आग्रह किया

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner