Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नुआखाई पर्व में शामिल होने का सादर आमंत्रण, विधायक पुरंदर मिश्रा ने राष्ट्रपति भवन में की आत्मीय भेंट:

post

khabrilal

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं एवं लोकपर्वों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रायपुर नगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष श्री पुरंदर मिश्रा ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने महामहिम राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गायत्री नगर, शंकर नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित होने वाले पावन नुआखाई पर्व में पधारने हेतु सादर आमंत्रित किया।

भेंट के दौरान विधायक मिश्रा ने महामहिम राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं, सामाजिक समरसता एवं नुआखाई पर्व के सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नुआखाई केवल एक पर्व नहीं, बल्कि नई फसल, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, पारिवारिक एकजुटता और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ की पावन परंपरा से जुड़े इस आयोजन का छत्तीसगढ़ में विशेष सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व है।विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति को नुआखाई पर्व में शामिल होने का आमंत्रण देना उनके लिए अत्यंत गौरव एवं सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जी का सान्निध्य छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और भगवान श्री जगन्नाथ की भक्ति परंपरा के लिए गौरव का विषय होगा तथा इससे प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को देशभर में नई पहचान मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नुआखाई पर्व हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का उत्सव है, जो लोगों को अपनी जड़ों, अपनी मिट्टी और अपनी परंपराओं से जोड़ता है। रायपुर के श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित होने वाला यह आयोजन श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक समरसता का सुंदर संगम होगा। विधायक मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि महामहिम राष्ट्रपति जी का आशीर्वाद एवं सान्निध्य छत्तीसगढ़वासियों के लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर बनेगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner