Breaking News

Bilaspur (खबरीलाल न्यूज़) :: श्मशान घाट में छग के उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की तस्वीर के साथ तंत्र मंत्र की खबर से मचा हड़कंप...!:

post

khabrilalछत्तीसगढ़ के बिलासपुर से जमानत से जुड़ा एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। जेल में बंद रिश्तेदार को जमानत दिलाने के लिए एक व्यक्ति कथित तौर पर तांत्रिक के बताए रास्ते पर चल पड़ा। आरोप है कि श्मशान घाट में तांत्रिक अनुष्ठान के दौरान छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की तस्वीर भी रखी गई थी। मामला सिपत थाना क्षेत्र के देवरी गांव का है। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात ग्रामीणों ने श्मशान घाट में चार लोगों को संदिग्ध गतिविधियां करते देखा। ग्रामीणों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन तीन लोग मौके से भाग निकले। वहीं ऋषिकेश कुमार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में ऋषिकेश ने बताया कि उसका रिश्तेदार प्रियांशु चाकू मारने के एक मामले में अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार हुआ था। इनमें से एक आरोपी को जमानत मिल चुकी थी, जबकि बाकी की जमानत अर्जियां अदालत में लंबित थीं। बताया गया कि ऋषिकेश और उसके तीन साथी सोशल मीडिया पर एक तांत्रिक का वीडियो देखने के बाद श्मशान घाट पहुंचे थे। वीडियो में कथित तौर पर दावा किया गया था कि एक विशेष अनुष्ठान करने से आरोपी को जमानत मिल सकती है।

पुलिस ने लोगों को ऐसे अंधविश्वास और कथित तांत्रिक उपायों से दूर रहने की चेतावनी दी है। पुलिस का कहना है कि किसी भी तांत्रिक अनुष्ठान से अदालत से जमानत नहीं मिल सकती। कानून अपना काम करता है और आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया का सामना करना होता है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner