Breaking News
छत्तीसगढ post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Tuesday ,August 11,2026

Commissionerate Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: अवैध दवा बिक्री पर अंकुश हेतु पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) द्वारा दवा संघ के पदाधिकारियों के साथ की बैठक:

post

khabrilal

रायपुर,  पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला द्वारा आज दिनांक 11.08.2026 को पुराना पुलिस मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय में रायपुर दवा संघ के अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में अवैध एवं नियम विरुद्ध तरीके से बेची जा रही शेड्यूल एच-1 एवं मनोचिकित्सकीय दवाइयों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा दवा विक्रेताओं द्वारा निर्धारित नियमों एवं कानूनी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करना रहा।

बैठक के दौरान पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला द्वारा विशेष रूप से शेड्यूल एच-1 एवं मनोचिकित्सकीय दवाइयों की बिना वैध चिकित्सकीय पर्ची अथवा निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते हुए की जा रही बिक्री के संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने दवा व्यवसायियों को ऐसी दवाइयों की बिक्री एवं वितरण से संबंधित निर्धारित नियमों एवं कानूनी प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुछ दवाइयों का अनधिकृत सेवन नशे के रूप में किया जा सकता है, जिससे विशेषकर युवाओं एवं समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस उपायुक्त द्वारा दवा दुकान संचालकों से बिना वैध चिकित्सकीय पर्ची के शेड्यूल एच-1 एवं अन्य नियंत्रित/मनोचिकित्सकीय दवाइयों की बिक्री नहीं करने, आवश्यक रिकॉर्ड संधारित करने तथा किसी भी संदिग्ध अथवा अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस या संबंधित विभाग को देने की अपील की गई।

रायपुर दवा संघ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने पुलिस की पहल का स्वागत करते हुए अवैध दवा बिक्री पर अंकुश लगाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। संघ द्वारा अपने स्तर पर भी दवा दुकान संचालकों को नियमों के प्रति जागरूक करने एवं अवैध बिक्री को हतोत्साहित करने की बात कही गई। बैठक में पुलिस एवं दवा व्यवसायियों के बीच बेहतर समन्वय एवं सूचना साझा करने पर भी चर्चा हुई। साथ ही आगामी समय में शहर के सभी दवा दुकान संचालकों के साथ बड़े स्तर पर जागरूकता एवं समन्वय सम्मेलन आयोजित करने पर सहमति बनी। पुलिस एवं दवा संघ के संयुक्त प्रयासों से अवैध दवा बिक्री एवं नियंत्रित दवाइयों के दुरुपयोग पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

बैठक में मेडिकल एसोसिएशन जिला रायपुर के *अध्यक्ष श्री विनय कृपलानी, सचिव श्री संजय रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अश्विनी विग, उपाध्यक्ष श्री आशीष कुमार, कोषाध्यक्ष श्री नीतेश जैन, सह-सचिव श्री मनीष सोनी, श्री दीपक लालवानी एवं श्री वरुण चिमनानी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य* उपस्थित रहे। इसके अलावा *सहायक पुलिस आयुक्त श्री संजय सिंह, श्री नरेश पटेल एवं प्रभारी एसीसीयू निरीक्षक श्री सतीश सिंह गहरवार* भी बैठक में उपस्थित रहे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner