बिलासपुर ,दिनांक 10.08.2026 को शाम लगभग 05:00 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सराब भट्ठी, मोहराभाठा, क्षेत्र में दो बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा चाकू से हमला कर एक ऑटो चालककी हत्या कर दिया गया है।
घटना में ऑटो चालक शिव नंदन साहू, पिता शंभु साहू, उम्र 56 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द, कि मौक़े पे ही मृत्यु हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। थाना तोरवा पुलिस टीम तथा एसीसीयू द्वारा प्रत्यक्षदर्शियों से आरोपियों का हुलिया प्राप्त कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश एवं ट्रेलिंग प्रारंभ की गई।
इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि थाना तोरवा क्षेत्र के बूटापारा में उन्हीं आरोपियों द्वारा एक अन्य व्यक्ति पर भी चाकू से हमला किया गया है। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल कन्हैया लाल राजड़े, पिता आशाराम राजड़े, निवासी बूटापारा, बिलासपुर को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश तेज करते हुए रात्रि में आरोपी मनीष कैवर्त, निवासी कर्रा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर को हिरासत में लिया गया। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी नाबालिग है, जिसे भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर घटनाओं के संबंध में पूछताछ एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।

Journalist खबरीलाल