Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और विश्वसनीय बनाने पर जोर — समिति बैठक में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल:

post

khabrilalनई दिल्ली/रायपुर 11 अगस्त 2026। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक में “राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में सुधार और इसका सुदृढ़ीकरण” विषय से संबंधित 382वें संशोधित प्रारूप प्रतिवेदन पर विचार-विमर्श किया गया तथा प्रतिवेदन को स्वीकार किए जाने की प्रक्रिया पूरी की गई। बैठक में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली, परीक्षा व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता, जवाबदेही और अभ्यर्थियों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि देश के लाखों विद्यार्थी और युवा अपने भविष्य की उम्मीद लेकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होते हैं। ऐसे में परीक्षा प्रणाली का निष्पक्ष, पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद होना अत्यंत आवश्यक है। किसी भी स्तर पर होने वाली छोटी सी कमी भी विद्यार्थियों की मेहनत और उनके भविष्य को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और विद्यार्थी केंद्रित बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को भी बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक सक्षम बनाया जाना चाहिए।

सांसद अग्रवाल ने कहा कि तकनीक के इस दौर में परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों, मजबूत साइबर सुरक्षा, बेहतर परीक्षा प्रबंधन और प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही, विद्यार्थियों की समस्याओं और उनकी वास्तविक परिस्थितियों को समझते हुए परीक्षा प्रक्रिया को अधिक संवेदनशील एवं सुगम बनाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल परीक्षाएं आयोजित करना नहीं, बल्कि ऐसी विश्वसनीय व्यवस्था तैयार करना है जिस पर देश का हर विद्यार्थी और अभिभावक विश्वास कर सके। मेहनत करने वाले विद्यार्थियों को यह भरोसा होना चाहिए कि उनकी मेहनत का मूल्यांकन पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ होगा।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि एक मजबूत और विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली देश की शिक्षा व्यवस्था की नींव को मजबूत करती है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में आवश्यक सुधारों के माध्यम से विद्यार्थियों के विश्वास को और मजबूत करना समय की आवश्यकता है। बैठक में समिति अध्यक्ष मुकुल वासनिक समेत अन्य सदस्य एवं संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner