रायपुर: छत्तीसगढ़ के मौसम फिर करवट लेने वाला है. मानसूनी की एक्टिविटी तेज होने की संभावना बन रही है. अगले चार दिनों तक उत्तरी इलाकों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश जारी रहने के असर हैं. प्रदेश में मंगलवार को कई क्षेत्रों में बारिश हुई, जबकि बिलासपुर जिले के बोदरी में सबसे ज्यादा 7 सेमी वर्षा दर्ज की गई. मौसमी वर्षा सामान्य से 7 प्रतिशत कम रही है.
इतिहास मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान जगदलपुर और दुर्ग में 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं पेंड्रा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. बादल गरजने-चमकने के साथ बारिश की सम्भावना है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है.

Journalist खबरीलाल