लायंस क्लब रायपुर सेंट्रल द्वारा संयुक्त शपथ ग्रहण एवं चार्टर दिवस समारोह का गरिमामय आयोजन 12 अगस्त 2026 बुधवार को अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल, न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर में किया गया। समारोह में लायंस, लियो सहित विभिन्न क्लबों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF लायन रिपुदमन सिंह पुसरी ने क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाना ही लायनवाद की मूल भावना है। शपथ अधिकारी एवं सेकंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर MJF लायन अनिल अग्रवाल ने तीनों क्लबों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सेवा, समर्पण एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई तथा नई टीम को शुभकामनाएं दीं।
Guest of Honour एवं Past District Governor PMJF लायन तिलोकचंद बरडिया ने नवगठित टीम को समाजसेवा, जनकल्याण एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया। वहीं Region Chairperson MJF डॉ. संयुक्ता गांधी एवं Zone Chairperson लायन प्रो. डॉ. संगीता नेरल ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण जैसे सेवा प्रकल्पों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
समारोह की शुरुआत अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की भावपूर्ण ‘वंदे मातरम्’ नृत्य प्रस्तुति से हुई। विद्यार्थियों को विशेष उपहार देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।
चार्टर दिवस के अवसर पर Charter President लायन विपिन भाई कोठारी एवं Charter Member PMJF लायन तिलोकचंद बरडिया का सम्मान किया गया। वर्षभर की उत्कृष्ट सेवा एवं योगदान के लिए लायन राजेश चौरसिया को “Lion of the Year” सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में Leo Club Raipur Central एवं Lions Club Raipur Rover के युवा सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मंच संचालन लायन राहुल जनबंधु ने किया, जबकि अंत में क्लब सचिव लायन राहुल अग्रवाल ने अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं सेवाभावी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Journalist खबरीलाल