थाना : जामुल, जिला-दुर्ग। मेडिकल इमरजेंसी का झांसा देकर बैंक खाते में रकम मंगवाकर नगद प्राप्त करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट के रूप में खातों का उपयोग कर धोखाधड़ी का खुलासा। आरोपियों द्वारा बैंक खातों में रकम मंगवाकर च्वाईस सेंटर संचालकों से नगद राशि प्राप्त करने की योजनाबद्ध तरीके से धोखाधड़ी की गई। रकम खाते में आने के दो दिन बाद साइबर शिकायत के कारण प्रार्थी का बैंक खाता होल्ड होने से धोखाधड़ी का मामला सामने आया।विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर जामुल पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की। प्रकरण में आरोपियों द्वारा बैंक खातों का म्यूल अकाउंट के रूप में उपयोग कर विभिन्न व्यक्तियों से नगद राशि प्राप्त करने की जानकारी सामने आई।

Journalist खबरीलाल