पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त आजाद चौक ईशु अग्रवाल के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 14.08.2026 को थाना आजाद चौक पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लाखेनगर, गौतम नगर स्थित एक मकान में एक महिला द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा तत्काल उक्त स्थान पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए मकान में रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में एक महिला उपस्थित मिली, जिसने पूछताछ में अपना नाम आसमा तौफिक बताया। पुलिस टीम द्वारा मकान की तलाशी लेने पर कमरे में अंग्रेजी शराब रखी हुई पाई गई। शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहे जाने पर महिला द्वारा किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया तथा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया गया। जिस पर महिला आरोपी आसमा तौफिक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 70 पौवा अंग्रेजी शराब कीमती 8,400/- रूपये जप्त कर महिला आरोपी के विरुद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 183/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार महिला आरोपी - आसमा तौफिक शेख पति शेख तौफिक उम्र 35 वर्ष निवासी लाखे नगर गौतम नगर थाना आजाद चौक रायपुर।

Journalist खबरीलाल