रायपुर। आज राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ सहकारी प्रशिक्षण संस्थान में एपेक्स बैंक द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें प्रमाण-पत्र एवं छाता भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान” है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी अनजान जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद और नई रोशनी लेकर आ सकता है। ऐसे सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े आयोजन समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और मानवता की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं।
विधायक श्री मिश्रा जी ने रक्तदान करने वाले सभी नागरिकों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के अधिक से अधिक स्वस्थ एवं सक्षम लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि जरूरत के समय किसी भी व्यक्ति को रक्त की कमी के कारण कठिनाई का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर अजय भगत एवं काश फाउंडेशन की फाउंडर काजल सचदेव सहित एपेक्स बैंक के पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य, कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में रक्तदाता उपस्थित रहे।

Journalist खबरीलाल