Breaking News
छत्तीसगढ post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Saturday ,August 15,2026

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: सांसद बृजमोहन ने बलोदाबाज़ार में किया ध्वजारोहण:

post

khabrilal

रायपुर। 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बलौदाबाजार जिले में देशभक्ति की भावना  के साथ हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण मे मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह के सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल ने स्थानीय पंडित चक्रपणी हाईस्कूल मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली । उन्होंने मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करते हुए राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी। श्री अग्रवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों का कुशलक्षेम पूछते हुये शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने शासकीय योजनाओं कार्यालयीन कार्यों में उत्कृष्ट कार्य के लिए शासकीय कर्मियों कोे भी जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित कर शुभकामनाएं दी।

पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाईस्कूल मैदान में जिला स्तरीय समारोह सवेरे 9 बजे हुआ। ध्वजारोहण पश्चात  केंद्रीय अर्द्ध सैनिक पुलिस बल, जिला पुलिस बाल,नगर सेना, एनसीसी, स्काउट गाइड एवं रेडक्रॉस की टुकड़ी ने राष्ट्रीयध्वज एवं अतिथि को शानदार सलामी दी। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्रीमती उषा ठाकुर एवं सेकेण्ड टू आईसी प्रशिक्षु सूबेदार पुष्पेंद्र राज खटर्जी ने किया। समारोह में हर्ष और उल्लास के प्रतीक के रूप में रंगीन गुब्बारे आसमान में उड़ाये गये।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, एसपी गौरव राय,पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, प्रमोद कुमार शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुलोचना यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में  नागरिक एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner