Breaking News

पुलिस Bilaspur (खबरीलाल न्यूज़) :: आईजी राम गोपाल गर्ग ने साइबर पोर्टलों पर दर्ज शिकायतों व दर्ज अपराधों पर तत्काल निराकरण के दिये निर्देश:

post

khabrilalकार्यालय आईजी, बिलासपुर रेंज । आईजी राम गोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज ने ली रेंज के सायबर थानों की समीक्षा बैठक। आईजी राम गोपाल गर्ग ने साइबर पोर्टलों पर दर्ज शिकायतों व दर्ज अपराधों पर तत्काल निराकरण के दिये निर्देश। फर्जी SIM बेचने वाले POS एजेंटों पर तत्काल FIR के आदेश। बैंकों में होल्ड राशि को पीड़ितों के खाते में जल्द वापस कराने  के दिये निर्देश

आईजी राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा रेंज के साइबर थानों के नोडल राजपत्रित अधिकारियों (ASP/DSP) एवं साइबर थाना प्रभारियों, साइबर सेल प्रभारियों की उपस्थिति में, साइबर अपराधों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर रेंज की मीटिंग हॉल में आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य  क्षेत्र में तेज़ी से बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करने तथा पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी व त्वरित बनाने के उद्देश्य से  बैठक में साइबर अपराधों व विभिन्न पोर्टलों से प्राप्त शिकायतों पर  बिंदुवार गहन समीक्षा की गई।

प्रमुख दिशा निर्देश - 

1. शत-प्रतिशत थानों का लॉगिन: जिले के सभी थानों का नेशनल साइबर अपराध पोर्टल पर नियमित लॉगिन सुनिश्चित करना।

2. पेंडिंग मामलों का त्वरित निपटारा: 15 दिन से अधिक पुराने पेंडिंग बैंक होल्ड केसेज पर तत्काल कार्यवाही करना।

3. होल्ड राशि वापसी: धारा 106 के तहत कोर्ट आदेश प्राप्त कर पीड़ितों का पैसा शीघ्र वापस कराना।

4. साइबर वालंटियर सत्यापन: पंजीकृत साइबर वालंटियर्स का सत्यापन जल्द से जल्द पूरा करना।

5. फर्जी SIM बेचने वाले POS एजेंटों पर तत्काल FIR/गिरफ्तारी तथा प्रयुक्त SIM, IP एड्रेस व WhatsApp खातों की ब्लॉकिंग करना।

6. 'समन्वय पोर्टल' पर अपराधी डेटा अपलोडिंग करने का निर्देश दिया गया।

आईजी राम गोपाल गर्ग का संदेश - बैठक का मूल उद्देश्य  क्षेत्र में तेज़ी से बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करने तथा पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी व त्वरित बनाना तथा आधुनिक तकनीकी पुलिसिंग स्थापित करना है। सभी अधिकारी इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करें ताकि थानों में प्रकरणों का त्वरित निराकरण हो और जनता को सीधा लाभ मिले।" सभी अधिकारियों को इन निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी है। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे, उप पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शर्मा एवं रेंज साइबर थाना के प्रभारी तथा स्टाफ भी  उपस्थित रहें।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner