Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: वास्तु एवं न्यूमेरोलॉजी प्रोग्राम का आयोजन 22 अगस्त को:

post

khabrilalरायपुर। छत्तीसगढ़ मिनी स्टील प्लांट एसोसिएशन एवं सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 22 अगस्त 2026 को रायपुर में विशेष वास्तु एवं न्यूमेरोलॉजी प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे विमतारा, मधु पिल्ले चौक, शांति नगर, रायपुर में आयोजित होगा।

उक्त कार्यक्रम में प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय वक्ता एवं वास्तु विशेषज्ञ नरेश सिंगल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में वास्तु एवं न्यूमेरोलॉजी के माध्यम से व्यक्तित्व, व्यवसाय, परिवार तथा समृद्धि से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा।

छग मिनी स्टील प्लांट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल का कहना है कि कार्यक्रम का उद्देश्य वास्तु और न्यूमेरोलॉजी से संबंधित उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक जानकारी लोगों तक पहुंचाना है। इसमें व्यवसाय और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण तथा समृद्धि से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मिनी स्टील प्लांट एसोसिएशन के साथ छत्तीसगढ़ स्टील री-रोलर्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन एवं उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का सहयोग रहेगा। 

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner