स्थान : कंट्रोल रूम, भिलाई। उत्कृष्ट अपराध विवेचना के लिए दुर्ग पुलिस के 16 अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मानित, बेहतर अनुसंधान, साक्ष्य संकलन और गुणवत्तापूर्ण विवेचना के लिए प्रदान किया गया प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार। कंट्रोल रूम भिलाई में आयोजित सम्मान समारोह में जिले के विभिन्न थानों एवं पुलिस इकाइयों में पदस्थ 16 अधिकारी एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट अपराध विवेचना के लिए सम्मानित किया गया।सम्मानित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा अपराधों की विवेचना में साक्ष्य संकलन, तथ्यों के विश्लेषण तथा प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण में प्रभावी कार्य किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के द्वारा उत्कृष्ट विवेचना के लिए चयनित सभी 16 अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं निर्धारित पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह के माध्यम से विवेचना में गुणवत्ता, निष्पक्षता, विधिक प्रावधानों के पालन तथा प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण को निरंतर प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया।

Journalist खबरीलाल