Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : सौरभ दास और आशुतोष रांका के बाद दो नए राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की नियुक्ति:

post

khabrilal

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने छह नए संगठन महासचिवों और दो राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के नामों का ऐलान किया है। यह फेरबदल ऐसे समय हुआ है, जब पार्टी ने दिल्ली में आगामी प्रदर्शन की घोषणा की है।

सीजेपी ने रेखा शर्मा, अक्षय शिंदे, प्रेम आकाश, अनाम उज्जमा और बालाकृष्ण शुक्ला को संगठन महासचिव की जिम्मेदारी दी है। वहीं, सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज को नया राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

इससे पहले सौरभ दास और आशुतोष रांका राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। दोनों को राष्ट्रीय सह-संयोजक बनाए जाने के बाद प्रवक्ता के पद खाली हो गए थे। पार्टी के गठन के समय तीन राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की घोषणा की गई थी। इनमें शामिल विजेता दहिया को 20 जुलाई को हुए विवाद के बाद पार्टी से बाहर कर दिया गया था।

नॉर्थ जोन की कमिटी में भी विस्तार

सीजेपी ने नॉर्थ जोन के लिए को-ऑर्डिनेशन कमिटी का भी विस्तार किया है। इसमें आदेश प्रधान गुर्जर, आजाद मोहित, मोहम्मद फरहान खान, विश्वेष कर्नवाल, उज्ज्वल पांडे, पूजा सैनी, आफताब सिंह विर्क, अर्शदीप सिंह कोचर, जाहिद अहमद माले, महविश अली, श्रेष्ठ सिंह खेरा, अजय देशवाल, डॉ. विवेक सांगवान, मुकेश ऑलराउंडर, राम जाखड़, हर्ष कार्तिकेय सिंह और एडवोकेट आरुषि घई को शामिल किया गया है।

5 सितंबर को दिल्ली में प्रदर्शन

संगठन में यह विस्तार पार्टी की ओर से दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन से ठीक पहले किया गया है। सीजेपी ने 5 सितंबर को इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक प्रदर्शन मार्च निकालने का ऐलान किया है। पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार ने अपने कई वादे पूरे नहीं किए हैं।

पहले भी हुई थीं अहम नियुक्तियां

इससे पहले 6 अगस्त को सीजेपी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति का गठन किया था। इसमें पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया था। वहीं, सौरभ दास और आशुतोष रांका को राष्ट्रीय सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई थी।

इसके अलावा अजिंक्य शिंदे को राष्ट्रीय संगठन प्रभारी, दीपक बालियान को संगठन सह-प्रभारी, आफरीन नवाज को राष्ट्रीय सचिव, विजय रेड्डी मल्लांगी को मीडिया प्रमुख और रत्ना सिंह को कानूनी मामलों की प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner