Breaking News

CSPC (खबरीलाल न्यूज़) :: उमिया मार्केट में 33/11 केवी नवीन उपकेंद्र का लोकार्पण:

post

khabrilalरायपुर, 27 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के नगर संभाग (उत्तर) व्दारा मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत भनपुरी स्थित उमिया मार्केट में निर्मित 33/11 केवी नवीन विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण हुआ। पांच एमवीए क्षमता वाले इस उपकेंद्र से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री मोतीलाल साहू थे। इस अवसर पर जोन क्रमांक 1 के अध्यक्ष श्री गज्जू साहू सहित पार्षद श्री नंद किशोर साहू, श्री भगत राम हरवंश, श्री मनमोहन मनहरे, श्रीमती अंबिका साहू तथा एल्डरमैन श्री विक्रम सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।  अधिकारियों ने बताया कि उपकेंद्र के निर्माण में 5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर के साथ 0.6 किलोमीटर 33 केवी लाइन तथा 1.7 किलोमीटर 11 केवी लाइन का निर्माण किया गया है। इस परियोजना पर लगभग 2.31 करोड़ रुपये की लागत आई है। उपकेंद्र के ऊर्जीकृत होने से घरेलू एवं व्यावसायिक निम्नदाब उपभोक्ताओं के साथ औद्योगिक उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।पूर्व में गोंदवारा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गाजी नगर उपकेंद्र तथा गोंदवारा उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी फीडरों के माध्यम से विद्युत आपूर्ति की जा रही थी। गाजी नगर उपकेंद्र से गोंदवारा क्षेत्र की दूरी अधिक होने तथा दोनों फीडरों पर 100 एम्पियर से अधिक भार होने के कारण विद्युत आपूर्ति और व्यवधानों के निराकरण में कठिनाई आती थी। नवीन उमिया मार्केट उपकेंद्र से तीन नए 11 केवी फीडर बनाए गए हैं, जिससे फीडरों की लंबाई कम होने के साथ भार का बेहतर प्रबंधन संभव होगा।

नवीन उपकेंद्र से गोंदवारा, न्यू गोंदवारा इंडस्ट्रियल क्षेत्र, सरदार पटेल मार्केट, भनपुरी सहित आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही गोंदवारा उपकेंद्र के विजय लक्ष्मी फीडर तथा गाजी नगर उपकेंद्र के उमिया मार्किट एवं भनपुरी उपकेंद्र से टिम्बर मार्केट फीडर का भार सामान्य होने से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ेगी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner