थाना : खुर्सीपार। एसएसपी विजय अग्रवाल ने देशी कट्टा बंदूक के साथ आरोपी को पकड़ने वाली खुर्सीपार पुलिस टीम के सभी छह अधिकारी-कर्मचारी को किया सम्मानित। खुर्सीपार क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर देशी कट्टा बंदूक लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई कर गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ते हुए उसके कब्जे से 12 बोर की कंट्रीमेड पिस्तौल एवं जिंदा कारतूस बरामद किया गया था।उक्त त्वरित एवं प्रभावी पुलिस कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले थाना खुर्सीपार के छह अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को कुल 1100 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान कर उनके कार्य की प्रशंसा की गई।
दुर्ग पुलिस की अपील - दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराने, लोगों को डराने-धमकाने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नागरिकों की सूचना एवं सहयोग से ऐसी घटनाओं पर त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

Journalist खबरीलाल