Breaking News

Durg Police (खबरीलाल न्यूज़) :: 50 लाख रुपये लेकर इकरारशुदा मकान दूसरे व्यक्ति को बेचने वाला 41 वर्षीय आरोपी इन्द्रजीत सिंह गिरफ्तार:

post

khabrilalथाना : सुपेला, जिला दुर्ग। 50 लाख रुपये लेकर इकरारशुदा मकान दूसरे व्यक्ति को बेचने वाला 41 वर्षीय आरोपी इन्द्रजीत सिंह गिरफ्तार, सुपेला पुलिस ने विवेचना के बाद भेजा न्यायिक रिमाण्ड पर। आरोपी ने 55 लाख रुपये में मकान बिक्री का सौदा कर आवेदकगण से 50 लाख रुपये एडवांस प्राप्त किए तथा बाद में उसी मकान को अन्य व्यक्ति को बेच दिया। मामले में नोटराईज विक्रय इकरारनामा, भुगतान संबंधी दस्तावेज एवं अन्य तथ्यों की जांच कर पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलित किए गए। विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ कर उसके मेमोरेण्डम कथन दर्ज किए गए, जिसमें प्राप्त राशि को अपने व्यवसाय में निवेश करना बताया गया।पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी इन्द्रजीत सिंह को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा गया।

दुर्ग पुलिस की अपील - दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि भूमि, मकान अथवा अन्य अचल संपत्ति के क्रय-विक्रय से पूर्व संबंधित दस्तावेजों, स्वामित्व एवं पूर्व में किए गए विक्रय/इकरार की विधिवत जांच कर लें। बड़ी धनराशि के लेन-देन में समस्त भुगतान एवं दस्तावेजों का विधिवत रिकॉर्ड सुरक्षित रखें। किसी प्रकार की धोखाधड़ी अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner