यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर। शहीद परिवारों के घर पहुंचकर कमिश्नरेट पुलिस ने मनाया रक्षा बंधन पर्व। रक्षा सूत्र बंधवाकर शहीद परिवारों को दी शुभकामनाएं एवं सुरक्षा का वचन । उपहार में हेलमेट भेंट कर लिया सुरक्षा का संकल्प।
रायपुर, 27 अगस्त 2026। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा पुलिस परिवारों के साथ आत्मीय जुड़ाव एवं शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर विशेष पहल की गई।पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला (IPS) एवं डीसीपी ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी रायपुर शहर के शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के घर पहुंचे और उनके साथ रक्षा बंधन का पर्व आत्मीयता के साथ मनाया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीद परिवारों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा शहीद पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस विभाग एवं समाज की सुरक्षा के लिए दिए गए योगदान और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए परिवारजनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
रक्षा बंधन के अवसर पर शहीद परिवार की बहनों एवं महिला सदस्यों द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधा गया। पुलिस अधिकारियों ने परिवारजनों को रक्षा बंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षा का उपहार भेंट किया तथा यह संदेश दिया कि शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार कमिश्नरेट पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं।
उपहार में हेलमेट, सुरक्षा का संदेश :- कमिश्नरेट पुलिस की इस पहल की खास बात यह रही कि शहीद परिवारों को दिए गए उपहारों में हेलमेट भी शामिल किया गया। हेलमेट भेंट कर पुलिस अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश साझा किया तथा दो-पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का संकल्प लिया।
शहीद परिवारों के साथ खड़ा है पुलिस परिवार - इस पहल का उद्देश्य केवल पर्व की शुभकामनाएं देना नहीं, बल्कि शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के साथ पुलिस विभाग के भावनात्मक एवं पारिवारिक संबंध को और मजबूत करना है।रक्षा बंधन के इस अवसर पर शहीद परिवारों के घर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आत्मीय संवाद स्थापित कर *सड़क सुरक्षा का संकल्प* लिया। इस पहल से शहीद परिवारों में भी अपनत्व एवं सम्मान की भावना और मजबूत हुई।

Journalist खबरीलाल