Breaking News

Durg Police (खबरीलाल न्यूज़) :: केंद्रीय जेल परिसर में राखी बांधने पहुंचे लगभग 4,000 परिजनों के बीच दुर्ग पुलिस ने चलाया साइबर जागृति अभियान:

post

khabrilal

केंद्रीय जेल परिसर, दुर्ग। केंद्रीय जेल परिसर में राखी बांधने पहुंचे लगभग 4,000 परिजनों के बीच दुर्ग पुलिस ने चलाया साइबर जागृति अभियान। रक्षाबंधन के अवसर पर केंद्रीय जेल परिसर दुर्ग में बंदियों से मिलने एवं राखी बांधने पहुंचे लगभग 4,000 परिजनों की सुरक्षा के साथ पुलिस ने साइबर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों एवं साइबर टीम द्वारा उपस्थित परिजनों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक, ओटीपी तथा साइबर अपराध से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। अभियान के दौरान आम नागरिकों को साइबर अपराध होने पर तत्काल सूचना देने तथा संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों से सतर्क रहने के संबंध में जागरूक किया गया। केंद्रीय जेल परिसर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में शामिल परिजनों ने साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जानकारी को उपयोगी बताते हुए अभियान से जुड़कर जागरूकता बढ़ाने की बात कही।

दुर्ग पुलिस की अपील - दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहें और किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner