थाना : सिटी कोतवाली दुर्ग, जिला दुर्ग। चंडी मंदिर रोड पर विवाद के बाद युवक की धारदार हथियार से हत्या के आरोपी कोमल ढीमर गिरफ्तार। सिटी कोतवाली पुलिस ने घटना के बाद तत्परता दिखाते हुए चंद घंटों में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। सारथी मोहल्ला चंडी मंदिर रोड पर गाली-गलौज को लेकर हुए विवाद में दो आरोपियों ने देव चौधरी उर्फ धन्ना पर धारदार हथियार से हमला किया था।हमले में मृतक के सीने, पेट एवं दोनों पैरों की जांघों पर गंभीर चोटें आईं, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित किया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित पतासाजी करते हुए मुख्य आरोपी को घटना के चंद घंटों में पुलिस अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान घटना में एक विधि से संघर्षरत बालक की संलिप्तता सामने आई तथा दोनों धारदार हथियार जप्त किए गए।

Journalist खबरीलाल