Breaking News

Commissionerate Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: 30 स्पा सेंटरों में एक साथ पुलिस की 15 टीमों ने की जांच कार्यवाही :

post

khabrilalपुलिस कमिश्नरेट रायपुर। स्पा सेंटरों पर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई। 30 स्पा सेंटरों में एक साथ जांच, पुलिस की 15 टीमों ने 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों के साथ की जांच कार्रवाई। 

शहर में संचालित विभिन्न स्पा सेंटरों की सघन जांच करने के उद्देश्य से आज पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित 30 अलग-अलग स्पा सेंटरों में एक साथ जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के लिए पुलिस की 15 टीमों का गठन किया गया, जिसमें राजपत्रित अधिकारियों सहित 100 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन रॉबिन्सन गुरिया, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल एवं पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप के निर्देशन में तीनों जोन में कार्यवाही की गई। सहायक पुलिस आयुक्त स्नेहिल साहू, नंदिनी ठाकुर एवं पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा उक्त जांच कार्रवाई की गई।जांच के दौरान पुलिस टीमों द्वारा स्पा सेंटरों के ग्राहकों के रजिस्टर, CCTV कैमरों की उपलब्धता एवं रिकॉर्डिंग की क्षमता, संचालक, मैनेजर एवं कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन, कर्मचारियों की आयु संबंधी दस्तावेज,  एवं स्टाफ रजिस्टर सहित आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई।इसके साथ ही स्पा सेंटरों में किसी प्रकार की प्रतिबंधित अथवा संदिग्ध गतिविधि, परिसर की व्यवस्था, लीज/किराया एवं स्वामित्व संबंधी दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक अनुमतियों की भी जांच की गई।जांच के दौरान 02 स्पा सेंटरों में आपत्तिजनक वस्तुएं पाए जाने पर संबंधित मैनेजर एवं कर्मचारियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इनमें थाना डीडी नगर  क्षेत्र अंतर्गत एलिना स्पा सेंटर तथा थाना पंडरी क्षेत्र अंतर्गत अंबुजा मॉल में संचालित ला थाई स्पा सेंटर शामिल हैं। उक्त दोनों स्पा सेंटरों के मैनेजर एवं कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा स्पा सेंटरों की जांच एवं लगातार निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालक, मैनेजर एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner