Breaking News

International (खबरीलाल न्यूज़) :: स्पेन में मना ला टोमाटीना फेस्टिवल, 1.5 लाख किलो टमाटरों से लोगों ने जमकर मनाया जश्न :

post

khabrilalबुनियोल। स्पेन के बुनियोल में ला टोमाटीना फेस्टिवल का आयोजन हुआ। इस दौरान हजारों लोग एक-दूसरे पर टमाटर फेंकते हुए मस्ती करते नजर आए। यह फेस्टिवल 26 अगस्त को हुआ था। इस सालाना इवेंट में लोग एक घंटे तक एक-दूसरे पर टमाटर फेंकते हैं। आयोजकों को उम्मीद थी कि इस साल दुनिया भर से 22,000 लोग इसमें हिस्सा लेंगे और उनका कहना है कि इसमें 1,50,000 किलोग्राम (3,30,693 पाउंड) टमाटरों का इस्तेमाल किया जाएगा।

जनरल फ्रांसिस्को फ्रेंको की तानाशाही के दौर में 1950 के दशक में कुछ समय के लिए इस इवेंट पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन 1980 से इस फेस्टिवल ने फिर से वापसी की और हाल के वर्षों में इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत ज्यादा लोकप्रियता मिली। इस फेस्टिवल की शुरुआत 1945 में हुई थी। कहा जाता है कि टोमाटीना की शुरुआत ग्रामीण इलाके के लोगों के बीच एक लड़ाई से हुई थी। जब कुछ युवा स्पेन के शहर में धरना देने बैठ गए थे। पुलिस उन्हें रोकने के लिए आगे बढ़ी, तो युवाओं ने पास में लगी सब्जी की दुकानों से सब्जियों व फलों को उठा-उठाकर उन पर हमला कर दिया। इसके बाद से यहां फूड फाइट के तौर पर 'ला टोमाटीना' मनाया जाने लगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner