Breaking News

National (खबरीलाल न्यूज़) :: उद्योगपति वीरमणि को नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण मामले में गिरफ्तार किया गया, पेन ड्राइव से खुला राज, जांच जारी...:

post

khabrilalचेन्नई में नाबालिग लड़की के साथ कथित यौन शोषण के मामले में पुलिस ने उद्योगपति वीरमणी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वीरमणी की सहयोगी शांति और उसके पति महेंद्र चिक्कन भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले का खुलासा एक पेन ड्राइव के जरिए हुआ, जिसमें कथित तौर पर नाबालिग के साथ यौन अपराध का वीडियो था। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच अभी जारी है।

पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2025 को चेन्नई में एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस के एक अधिकारी को एक शिकायत के साथ पेन ड्राइव सौंपी थी। शिकायत में दावा किया गया था कि पेन ड्राइव में एक वीडियो मौजूद है, जिसमें उद्योगपति वीरमणी अपनी सहयोगी शांति के बेडरूम में एक नाबालिग लड़की के साथ यौन अपराध करते हुए दिखाई दे रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पेन ड्राइव की जांच की। जांच के दौरान वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति को नाबालिग लड़की के साथ यौन अपराध करते हुए पाया गया। इसके बाद पुलिस ने वीडियो की गहन जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, जांच आगे बढ़ने पर वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान चर्चित उद्योगपति वीरमणी के तौर पर हुई। इसके बाद चेन्नई पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को चेन्नई के तेयनमपेट इलाके में एक किराए के घर के बारे में जानकारी मिली। पुलिस का आरोप है कि इस घर में कई नाबालिग लड़कियों को लाया जाता था और यहां उनके साथ यौन अपराध किए गए।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner