Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: अशोका पाम मीडोज के प्रॉपर्टी फेस्ट में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, 5 हजार पौधों का हुआ वृक्षारोपण:

post

khabrilal

रायपुर। डूंडा स्थित आरती ग्रुप के अशोका पाम मीडोज में चल रहे प्रॉपर्टी फेस्ट के तहत रविवार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विशेष पहल ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अशोका पाम मीडोज के रहवासियों एवं प्रॉपर्टी फेस्ट में पहुंचे लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

5 हजार पौधों से हरियाली का संकल्प - ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कुल 5,000 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, नंदे साहू, नंदन जैन, रमेश ठाकुर, डॉ. सलीम राज, उमा शंकर व्यास, गौरीशंकर अग्रवाल, अमर परवानी, सुभाष राव, अशोक पाण्डेय, राजीव अग्रवाल एवं छगन मुंदड़ा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पौधारोपण कर अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई एवं अशोका पाम मीडोज के रहवासियों के साथ-साथ प्रॉपर्टी फेस्ट में पहुंचे परिवारों ने भी अपनी मां के नाम पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य पौधारोपण के साथ लोगों को प्रकृति से भावनात्मक रूप से जोड़ना और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ वातावरण तैयार करना रहा।

‘ग्रीन साइड ऑफ रायपुर’ की सोच को मिल रही मजबूती - आरती ग्रुप के 36 वर्षों के विश्वास के साथ विकसित हो रहे अशोका पाम मीडोज में ‘वेलकम टू द ग्रीन साइड ऑफ रायपुर’ की अवधारणा को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान इसी सोच को जमीनी रूप देने वाली महत्वपूर्ण पहल रही। कार्यक्रम में शामिल परिवारों ने पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

आरती ग्रुप के डायरेक्टर ऋभुराज अग्रवाल ने बताया कि प्रॉपर्टी फेस्ट में अपार्टमेंट्स बॉयर्स का शानदार रिस्पांस - अशोका पाम मीडोज के प्रॉपर्टी फेस्ट को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रोजेक्ट में 3-BHK रेडी-टू-मूव अपार्टमेंट्स के साथ आकर्षक भुगतान सुविधाएं उपलब्ध हैं। 20 प्रतिशत भुगतान पर तत्काल चाबी तथा शेष भुगतान के लिए 18 महीने तक नो-पेमेंट का विकल्प दिया जा रहा है। इसके साथ ही पहली 100 बुकिंग पर लकी ड्रॉ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आकर्षक ईवी कार एवं ईवी स्कूटर पुरस्कार रखे गए हैं। इस तरह प्रॉपर्टी फेस्ट में ग्राहकों के लिए आकर्षक अवसरों के साथ-साथ पर्यावरण और सामाजिक सरोकार को भी प्रमुखता दी जा रही है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner