Breaking News

पुलिस Bilaspur (खबरीलाल न्यूज़) :: बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन, दोनों पक्षों के 11 आरोपी गिरफ्तार:

post

khabrilalबिलासपुर। शहर के खपरगंज इलाके में 28-29 अगस्त की दरमियानी रात हुए विवाद, मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली और सिरगिट्टी थाने में दर्ज अलग-अलग अपराधों में यह कार्रवाई की गई है। घटना के बाद से संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। 

पुलिस के अनुसार अपराध क्रमांक 488/2026 में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें मौला बक्स उर्फ जूब्बू (37), शेख अजरूद्धीन उर्फ अज्जू (25), मोहम्मद जाहिद खान (45), सफीक अहमद उर्फ राजा खान (31), शकीर उर्फ सोनू (24), मोहम्मद लाईक (37), रेहान अली उर्फ ईरानी (19) और मो. जुनैद (21) शामिल हैं।

वहीं अपराध क्रमांक 489/2026 में पुलिस ने राजू यादव उर्फ नान (30), राकेश यादव उर्फ रिंकु (24) और छत्रपाल साहू (25) को गिरफ्तार किया है। इस तरह दोनों मामलों में अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। घटना में वाहनों और एक दुकान को नुकसान पहुंचने के साथ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। हालात को देखते हुए खपरगंज और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया तथा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। 

पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर पहचान और आगे की कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों या भड़काऊ सामग्री से बचने की अपील की है। 

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner