Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: संसदीय स्थायी समिति के अध्ययन दौरे पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया निरीक्षण:

post

khabrilalअहमदाबाद/ रायपुर 01 सितंबर। शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति के गुजरात अध्ययन दौरे के तहत सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अहमदाबाद स्थित विश्वस्तरीय वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल 2030 की तैयारियों, खेल सुविधाओं के विस्तार तथा स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) की सहभागिता पर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। लगभग 21 एकड़ में ₹825 करोड़ की लागत से विकसित यह आधुनिक परिसर अत्याधुनिक एक्वेटिक्स सेंटर, इंडोर मल्टी-स्पोर्ट्स एरिना, आउटडोर जोन और ‘फिट इंडिया’ जोन जैसी विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जब सरकार, समाज और निजी क्षेत्र मिलकर खेलों में निवेश करते हैं, तो केवल स्टेडियम नहीं बनते बल्कि देश के लिए नए चैंपियन तैयार होते हैं। यह परिसर राष्ट्रमंडल खेल 2030 और 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए भारत के संकल्प को सशक्त आधार प्रदान करेगा। खेल का मैदान जितना मजबूत होगा, भारत के पदकों का भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner