थाना : सिटी कोतवाली दुर्ग। शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, रिपोर्ट के चंद घंटों में आरोपी प्रकाश सिन्हा गिरफ्तार। शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने प्रार्थी एवं उसके परिवार के 10 सदस्यों से कुल 3,04,50,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए थे।आरोपी द्वारा 1,03,60,000 रुपये वापस किए गए, जबकि शेष 2,00,90,000 रुपये वापस नहीं कर धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया।
शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पतासाजी कर उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही एवं प्रकरण से संबंधित साक्ष्यों के संकलन की कार्रवाई के दौरान उसका मोबाइल फोन जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

Journalist खबरीलाल