बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान पथराव और हिंसा के मामले में फरार आरोपी और आदतन बदमाश सोहेल खान ने मंगलवार शाम सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सोहेल खान ने आरोप लगाया कि उसे झूठे केस में फंसाया जा रहा है। उसका कहना है कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद ही नहीं था। यह भी दावा किया कि इससे पहले भी उसे आत्महत्या के एक मामले में फंसाया गया था।
घटना के दौरान हुए पथराव में TI समेत 8 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसके बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और धारा 144 लागू है। एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Journalist खबरीलाल