जयपुर। जिस काम को थाने की कार्रवाई और जांच के जरिए होना था, उसके बदले पैसों की मांग कर ली. रकम 50 हजार रुपए बताई गई. बातचीत हुई तो सौदा 40 हजार में तय हो गया. इसके बाद रिश्वत की रकम लेने के लिए पुलिसकर्मी खुद नहीं पहुंचा, बल्कि शराब ठेके पर काम करने वाला एक सेल्समैन पहुंचा.
लेकिन इस पूरे लेन-देन की खबर राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को पहले ही लग चुकी थी. जैसे ही 40 हजार रुपए हाथ में आए, टीम ने ट्रेप कर लिया. मामला जयपुर के अमरसर पुलिस थाना क्षेत्र का है. ACB ने कार्रवाई करते हुए हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल आर्य और उसके लिए कथित तौर पर रिश्वत की रकम लेने वाले राकेश कुमार मीणा को गिरफ्तार किया है.

Journalist खबरीलाल