रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने आदेश जारी कर निर्देशित किया है कि रायपुर नगर निगम मुख्यालय के अधिकारी नगर निगम अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू, श्री पंकज के शर्मा, प्रभारी अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, प्रभारी मुख्य अभियंता श्री संजय बागडे, प्रभारी अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, मोहम्मद इमरान खान, श्री प्रदीप यादव, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, उपायुक्त श्रीमती जागृति साहू, डॉ. अंजलि शर्मा, निगम सचिव श्रीमती संगीता साहू, प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री आशुतोष सिंह, श्री अंशुल शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री पदमाकर श्रीवास को सप्ताह में कम से कम 3 दिवस प्रातः 7 बजे वार्डो का भ्रमण सुनिश्चित करेंगे।
वार्डों में सफाई की व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन करने के साथ-साथ रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा संचालित योजनाओं एवं चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। भ्रमण के उपरांत नगर निगम आयुक्त के समक्ष प्रत्येक माह के अंत में अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। मॉनिटरिंग के लिए रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा बनाये गये रायपुर डिस्ट्रीक्ट अर्बन बॉडिस फिल्ड रिपोर्टिंग व्हाट्सएप्प ग्रुप में भ्रमण की तस्वीरों को भी साझा करेंगे। प्रत्येक अधिकारी माह में सभी 10 जोनों का भ्रमण अनिवार्य रूप से करेंगे। नगर निगम आयुक्त द्वारा उक्ताशय का प्रशासनिक आदेश तत्काल प्रभावशील कर दिया गया है।

Journalist खबरीलाल