राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की उसके ही दोस्त ने हत्या कर दी। दोनों के बीच उधार के पैसों और प्रॉपर्टी से जुड़े लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी ने पहले फोन कर दोस्त को अपने किराए के मकान पर बुलाया और फिर विवाद बढ़ने पर डंडे से हमला कर उसकी जान ले ली। वारदात के बाद आरोपी ने शव को चादर में लपेटकर कमरे में छिपा दिया और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का ताला तोड़ा तो अंदर प्रॉपर्टी डीलर का शव बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला चिखली चौकी क्षेत्र का है।
मोतीपुर रामनगर निवासी अर्जुन वाधवानी (30) प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। बुधवार रात 2 सितंबर को उसके दोस्त सुनील वर्मा (30) ने फोन कर उसे अपने किराए के मकान पर बुलाया था। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से पैसों के लेनदेन और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि अर्जुन ने सुनील की बाइक अपने पास रख ली थी। इसी बात को लेकर भी दोनों के बीच तनाव था। बुधवार रात कमरे में बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर सुनील ने डंडे से अर्जुन पर हमला कर दिया। हमले में अर्जुन के सिर पर गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Journalist खबरीलाल