रायपुर। जनप्रतिनिधित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं, बल्कि जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर उनकी भावनाओं और समस्याओं को समझना भी उसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसी संवेदनशील जनप्रतिनिधि की भूमिका निभाते हुए रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य प्रीतम महानंद के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर उनके निवास पहुंचकर कुशलक्षेम जाना। विधायक पुरन्दर मिश्रा ने प्रीतम महानंद के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता केवल संगठन का हिस्सा नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य होता है। कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में साथ खड़ा होना हमारी संगठनात्मक संस्कृति और सामाजिक संवेदनशीलता का परिचायक है।
प्रीतम महानंद का हालचाल जानने के बाद लौटते समय विधायक पुरन्दर मिश्रा जगन्नाथ नगर क्षेत्र में माताओं-बहनों एवं स्थानीय नागरिकों के बीच पहुंचे। अचानक अपने बीच विधायक को देखकर क्षेत्रवासियों ने भी आत्मीयता से उनका स्वागत किया। विधायक ने सहजता के साथ लोगों के बीच बैठकर उनसे क्षेत्र की स्थिति और रोजमर्रा की समस्याओं को लेकर संवाद किया।
इस दौरान माताओं-बहनों एवं नागरिकों ने सड़क, नाली, साफ-सफाई, पेयजल, जल निकासी सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने सभी की बातों को गंभीरता एवं धैर्यपूर्वक सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

Journalist खबरीलाल