Breaking News

Commissionerate Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: अवैध शराब कोचियों के खिलाफ पश्चिम जोन पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही:

post

khabrilalअवैध शराब कोचियों के खिलाफ पश्चिम जोन पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही। मुजगहन एवं डी.डी. नगर पुलिस ने 08 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 246 पौवा (44.280 बल्क लीटर) अवैध शराब जप्त। अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 08 अलग-अलग प्रकरणों में बड़ी कार्यवाही

पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुड़िया (भापुसे) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा संबंधित एसीपी के नेतृत्व में पश्चिम जोन पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार ताबड़तोड़ एवं सख्त कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 04.09.2026 को थाना मुजगहन एवं डी.डी. नगर पुलिस की टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री करने वालों के विरुद्ध अलग-अलग स्थानों पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश एवं घेराबंदी की कार्रवाई की गई। पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई में कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से कुल 246 पाव अवैध शराब, 44.280 बल्क लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹24,600/- है, जप्त की गई। इसके अतिरिक्त ₹150/- बिक्री रकम भी बरामद की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कुल 08 पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner