Breaking News

Gramin Police Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर आमजन को डराने वाला हिस्ट्रीशीटर गोपाल ताण्डी गिरफ्तार:

post

khabrilalरायपुर पुलिस ग्रामीण। सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर आमजन को डराने वाला हिस्ट्रीशीटर गोपाल ताण्डी गिरफ्तार। थाना विधानसभा पुलिस की त्वरित कार्यवाही। आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे की तलवार बरामद। आरोपी के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित 18 प्रकरण पूर्व से दर्ज।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में रायपुर पुलिस ग्रामीण द्वारा अवैध हथियार रखने एवं सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन कर आमजन में भय एवं दहशत उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 05.09.2026 को थाना विधानसभा पुलिस की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सड्डू बाजार स्थित शुलभ शौचालय के पीछे एक व्यक्ति हाथ में लोहे की धारदार तलवार लेकर आम लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषन में पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

मौके पर एक व्यक्ति हाथ में लोहे की धारदार तलवार लेकर लोगों को भयभीत करते हुए मिला, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम गोपाल ताण्डी निवासी खालबाड़ासड्डू, थाना विधानसभा, जिला रायपुर बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग लोहे की धारदार तलवार जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 317/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner