Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही है स्वाइन फ्लू के मामले, लक्षण देखकर करें डॉक्टर से संपर्क:

post

khabrilalरायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 8 सितंबर को जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में एक दिन में स्वाइन फ्लू के 46 नए मरीज मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 19 मरीज रायपुर जिले से सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रायपुर में जनवरी 2026 से अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 127 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं प्रदेश में 1 जनवरी से 8 सितंबर तक कुल 298 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।

आज बिलासपुर में 3, बलौदाबाजार में 2, बस्तर में 2, दुर्ग में 4, जांजगीर-चांपा में 1, कोंडागांव में 1, कोरबा में 3, महासमुंद में 2, मुंगेली में 1, रायपुर में 19, राजनांदगांव में 2 और सरगुजा में 1 नया मरीज मिला है। इसके अलावा अन्य राज्यों से भी 5 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

प्रदेश में फिलहाल स्वाइन फ्लू के 113 एक्टिव मरीज हैं। इनमें 32 मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है, जबकि 81 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक स्वाइन फ्लू से प्रदेश में किसी भी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों की निगरानी और उपचार की व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है।

प्रमुख लक्षण :: मैक्स हॉस्पिटल के अनुसार, “बुखार और ठंड लगना, खांसी और खराब गला, शरीर में दर्द और थकान, सिरदर्द, बहती या भरी हुई नाक।”

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner