Breaking News

Commissionerate Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: लालपुर ओव्हरब्रिज के पास पकड़ाया गांजा, दो आरोपी मंगल हरिजन व भीमराज तांडी गिरफ्तार :

post

khabrilalरायपुर कमिश्नरेट। 18.330 किलोग्राम गांजा के साथ उड़ीसा के 02 अंतर्राज्यीय आरोपी मंगल हरिजन व भीमराज तांडी गिरफ्तार। जप्त गांजे की कीमत लगभग 9.16 लाख, 02 मोबाइल सहित कुल जप्ती लगभग 9.36 लाख रूपये। एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स एवं थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स रायपुर कमिश्नरेट द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 13.09.2026 को एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स की टीम को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत लालपुर ओव्हरब्रिज के पास दो व्यक्ति अपने पास गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में घूम रहे हैं। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स एवं थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों की पतासाजी एवं घेराबंदी की गई। मौके पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम मंगल हरिजन एवं भीमराज तांडी निवासी उड़ीसा बताया। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों के कब्जे में रखे बैग की तलाशी लेने पर उसमें गांजा रखा होना पाया गया। 

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner