नॉर्थ जोन पुलिस, ACCU एवं थाना पंडरी की संयुक्त कार्रवाई — आर्म्स एक्ट के तहत चाकू एवं तलवार रखने वाले 02 आरोपी देवेन्द्र यादव व दीपक डहरिया सहित 02 नाबालिगों पर कार्रवाई, कुल 04 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई
आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम के उद्देश्य से नॉर्थ जोन पुलिस, ACCU (Anti Crime and Cyber Unit) एवं थाना पंडरी द्वारा संयुक्त रूप से थाना पंडरी क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में धारदार हथियार लेकर घूमने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
संयुक्त टीम द्वारा थाना पंडरी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। अपराध क्रमांक 305/2026 में देवेन्द्र यादव, उम्र 18 वर्ष के कब्जे से लगभग 11.6 इंच लंबाई का लोहे का धारदार चाकू तथा अपराध क्रमांक 306/2026 में दीपक डहरिया, उम्र 18 वर्ष के कब्जे से लगभग 21.5 इंच लंबाई की धारदार तलवार बरामद कर जप्त की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Journalist खबरीलाल