Breaking News

Commissionerate Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री करने की फिराक में घूम रहा आरोपी धनेश संगतानी गिरफ्तार:

post

khabrilalरायपुर कमिश्नरेट। नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री करने की फिराक में घूम रहा आरोपी धनेश संगतानी गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से 100 नग नाईट्रोसन-10 नशीली टेबलेट, कीमत लगभग 40,000/- रूपये जप्त। एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स एवं थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

दिनांक 19.09.2026 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत सताक्षी मंदिर के सामने स्थित खाली प्लॉट के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री करने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर तत्काल एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स एवं थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम धनेश संगतानी बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसन-10 बरामद हुई।

आरोपी से उक्त नशीली टेबलेट अपने पास रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, किन्तु आरोपी द्वारा किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपी द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास भी किया गया। आरोपी धनेश संगतानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 100 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसन-10 कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 224/26 धारा 22(ख) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner